Top 10 Private Engineering Colleges in India
(टॉप 10 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज)
जिस तरह से डिजिटल दुनिया का विस्तार हो रहा है, इंजीनियरिंग प्रोफेशन का महत्व व जिम्मेदारी उतनी ही बढ़ गई है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था व आर्थिक विकास उसके इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रभावशीलता पर निर्भर करता है।
अतः हम कह सकते हैं कि इंजीनियरिंग क्षेत्र, देश की सामूहिक विकास की रीड की हड्डी है।
Digital India व Make In India के दौर में इंजीनियर्स की भूमिका और भी निर्णायक हो गई है।
जहां देश में हर साल लाखों छात्र IIT-JEE जैसे एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते हैं, बढ़ती जनसंख्या व सीमित कॉलेज की संख्या के कारण कुछ ही छात्र गवर्नमेंट कॉलेज जैसे कि IIT,NIT में प्रवेश ले पाते हैं।
आईए जानते हैं, ये कौन से प्राइवेट कॉलेज हैं (Top 10 Private Engineering Colleges in India) जिनकी एकेडमिक गुणवत्ता व प्लेसमेंट के आधार पर उन्हें आईआईटी के समान माना जाता है।
Top 10 Private Engineering Colleges in India
-
वीआईटी वेल्लोर
- रैंक: 1 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1984
- स्थान : वेल्लोर, तमिलनाडु
- प्रवेश परीक्षा: VITEEE
- फीस : 7.8 lakh
- औसत वेतन: 8 lakh per annum
- विशेषताएँ : आउटलुक सर्वे 2024 के अनुसार वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी को देश का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज माना गया है।
- यह कॉलेज अपनी बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शानदार प्लेसमेंट इतिहास के लिए भी जाना जाता है।
- वर्ष 2024 में इस कॉलेज का अधिकतम प्लेसमेंट ऑफर 88 लाख रुपए प्रतिवर्ष था, जो कि वर्ष 2025 में बढ़कर एक करोड रुपए प्रतिवर्ष हो गया है।
-
बिट्स पिलानी
- रैंक : 2 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1964
- स्थान : पिलानी, राजस्थान
- प्रवेश परीक्षा: BITSAT
- फीस : 19.94 Lakh
- औसत वेतन: 19.70 lakh per annum
- विशेषताएँ: पिलानी, राजस्थान में स्थित इस कॉलेज की शानदार प्लेसमेंट प्रदर्शन व करियर ग्रोथ के चलते मानव संसाधन मंत्रालय ने इसे “उत्कृष्ट संस्थान” का दर्जा प्रदान किया।
- बिट्स पिलानी को देश के आईआईटी संस्थान के समकक्ष माना जाता है।
-
एसआरएम चेन्नई
- रैंक : 3 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1985
- स्थान : चेन्नई, तमिलनाडु
- प्रवेश परीक्षा: SRMJEEE
- फीस : 19 lakh
- औसत वेतन: 8-9 lakh per annum
- विशेषताऐ : एसआरएम चेन्नई देश का अग्रणी संस्थान है। एसआरएम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन हेतु SRMJEEE प्रवेश परीक्षा का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है।
-
बीआईटी मेरसा
- रैंक : 4 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1955
- स्थान : Ranchi, Jharkhand
- प्रवेश परीक्षा: JEE Mains
- फीस : 12.96 lakh
- औसत वेतन: 12-15 lakh per annum
- विशेषताएँ : रांची स्थित बीआईटी मेरसा, इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में प्रसिद्ध संस्थान है। यह संस्थान UGC Approved है। यहां मुख्य नियोक्ता TCS, HCL, Amazon, Capgemini, Infosys, Hundai है।
-
एमिटी स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- रैंक : 5 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 2005
- स्थान : Noida (UP)
- प्रवेश परीक्षा: Entrance Test
- फीस : 19.40 lakh
- औसत वेतन: 8-10 lakh per annum
- विशेषताएँ : नोएडा स्थित इस संस्थान को UGC-AICTE से मान्यता प्राप्त है। यह संस्थान अत्यधिक लैब वर्कशॉप प्रैक्टिकल संसाधन के लिए जाना जाता है। संस्थान के मुख्य रिक्रूटर Google, Adobe, Microsoft, Amazon आदि हैं।
-
रमैया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
- रैंक : 6 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1962
- स्थान : Bangalore, Karnataka
- प्रवेश परीक्षा: KCET
- फीस : 2.59-8.88 lakh
- औसत वेतन: 7-8 lakh per annum
- विशेषताएँ : बेंगलुरू स्थित यह संस्थान एक्ट मान्यता प्राप्त है। संस्थान में औसत पैकेज 7 से 8 लाख रहता है, जबकि टॉप प्लेसमेंट 40 से 45 लाख तक पहुंचता है।
-
आर. वी. कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग
- रैंक : 7 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1963
- स्थान : Bangalore, Karnataka
- प्रवेश परीक्षा: JEE Main
- फीस : 11.5 lakh
- औसत वेतन: 8-11 lakh per annum
- विशेषताएँ : बेंगलुरु स्थित इस संस्थान की स्थापना 1963 में हुई। इस संस्थान द्वारा BE, BTech, MTech, MCA, Phed आदि कोर्सेज का आयोजन करवाया जाता है। इस संस्थान के प्रमुख रिक्रूटर Nvidia, Deloitte, Samsung, L&T आदि हैं।
-
सत्यभामा इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- रैंक : 8 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1987
- स्थान : Chennai, Tamilnadu
- प्रवेश परीक्षा: SAEEE, JEE MAIN
- औसत वेतन: 7-9 lakh per annum
- विशेषताएँ : यह संस्थान एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है, जो की चेन्नई में स्थित है। यह संस्थान अपने एकेडमिक पाठ्यक्रम व अच्छे प्लेसमेंट ऑफर के लिए जाना जाता है। इस संस्थान की प्रमुख रिक्रूटर Nokia, Cognizant, Oracle आदि हैं।
-
मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
- रैंक : 9 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1957
- स्थान : Manipal, Karnataka
- प्रवेश परीक्षा: MET
- फीस : 14.51 lakh
- औसत वेतन: 11- 14 lakh per annum
- विशेषताएँ : MIT एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए मणिपाल एंटरेंस टेस्ट (MET) की अनिवार्यता निर्धारित की गई है। (Top 10 Private Engineering Colleges in India)
-
सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
- रैंक : 10 (आउटलुक 2024)
- स्थापना: 1996
- स्थान : Sikkim
- प्रवेश परीक्षा: Entrance Test
- फीस : 6-8 lakh
- औसत वेतन: 7-9 lakh per annum
- विशेषताएँ : यह नॉर्थ ईस्ट का एक प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस संस्थान का उच्चतम पैकेज 35 लाख रहा है। इस संस्थान के प्रमुख रिक्रूटर Del, Microsoft, Wipro आदि हैं।
Disclaimer:- इस ब्लॉग (Top 10 Private Engineering Colleges in India) की सामग्री केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। हम साझा की गई जानकारी की पूर्णता एवं सटीकता की गारंटी नहीं देते हैं। विशिष्ट सलाह के लिए हमेशा एक योग्य पेशेवर से परामर्श करें। इस साइट का उपयोग अपने जोखिम पर करें।